Saturday, May 15, 2010

औरत की कहानी

जरा इस खबर को देखिये क्या मर्दों के साथ कभी ऐसा वेव्हार होता हैं
इस दुनियां में औरत की हालत क्या हैं




मायके जाने की जिद पर बीवी को दी घिनौनी 'सजा


15 May 2010, 0129 hrs IST,टाइम्स न्यूज नेटवर्क

रांची ।। पत्नी की मायके जाने की जिद पर एक शख्स को इतना गुस्सा आया कि उसने पत्नी के गुप्तांगों को वायर सेसिल दिया। अस्पताल में भर्ती पत्
नी की हालत गंभीर है और पति को पुलिस तलाश रही है।

पुलिस के मुताबिक बुधवार को सन्नीमार मुंडा का उसकी पत्नी सावित्री से झगड़ा हुआ। पत्नी ने उस पर अवैध रिश्तेरखने का आरोप लगाया और मायके जाने की जिद की। मुंडा के मना करने पर भी जब सावित्री मायके जाने परअड़ी रही तो नाराज मुंडा ने उसके हाथ-पैर बांध दिए और लोहे की वायर से उसके गुप्तांगों को सिल दिया।

डीएसपी राजीव रंजन ने बताया कि उसके बाद मुंडा पत्नी को घर में बंद करके चला गया। गुरुवार को सावित्री किसीतरह वहां से निकल कर मायके पहुंची। मायके वालों ने उसकी दशा देखी तो तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।गुरुवार को ही पाटलिपुत्रा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच)धनबाद में सावित्री का ऑपरेशन किया गया।उसकी हालत अब भी गंभीर बताई जा रही है। ऑपरेशन करने वाली डॉ. प्रतिभा राय ने कहा, 'अपने पूरे मेडिकलकरियर में मैंने ऐसा घिनौना केस नहीं देखा था।' सन्नीमार मुंडा फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

(न भा टा के सौजनेसे )

Wednesday, May 12, 2010

पुरुषप्रधान लोग और दुनिया

क्या हमारा समाज केवल पुरुष प्रधान बनकर रह गया हैं ? यह न्यूज़ मुझे नवभारत टाइम्स में खोज बिन करने के बाद मिली ओ भी धुंडने बाद इस पुरुष प्रधान लोगोने महिलाओंको इतना निचे गिरा दिया हैं की जब की पुरुष टीम हरने के बाद भी मीडिया की पहली खबर होती हैं ऐसा क्यों ? क्या यह पुरुष प्रधान संस्क्रती तो नहीं, जी हाँ यह पुरुष प्रधान दुनिया हैं। येहाँ महिला जगत की कोई कीमत नहीं। महिलाओं का उपयोग तो केवल शारीर प्रदर्शन के लिए ही होता था , होता हैं और होता रहेगा। महिला क्रिकेट की जीत ही पुरुष प्रधान मीडिया, पुरुष प्रधान लोगोंको एक तमाचा हैं।

भारतीय महिला टीम वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में
11 May 2010, 1725 hrs IST ,
सेंट किट्स ।। वर्ल्ड कप खेलने गए धोनी के धुरंधर भले ही जीत को तरस रहे हैं और सेमीफाइनल में पहुंचने के
लिए किसी और की जीत पर आस लगाए बैठे हों, लेकिन भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप में धमाकेदार एंट्री की है। टीम ने श्रीलंका को ग्रुप बी के अहम मुकाबले में 71 रन से हराकर महिला ट्वेंटी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

दोनों टीमों के लिए सेमीफाइनल में प्रवेश का यह आखिरी मौका था। भारत ने जबर्दस्त ऑलराउंड खेल दिखाते हुए बाजी अपने नाम कर ली। ऑफ स्पिनर डायना डेविड ने 12 रन देकर चार विकेट लिए जिसकी बदौलत भारत ने श्रीलंका को 9 विकेट पर 73 रन ही बनाने दिये।

इससे पहले भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। ओपनर पूनम राउत सिर्फ 12 रन पर आउट हो गईं, लेकिन उसके बाद सुलक्षणा और मिताली ने दूसरे विकेट के लिए 63 बॉल्स पर 86 रन जोड़े। सुलक्षणा नाईक (59 रन) और मिताली राज (39 बॉल्स में 52 नॉट आउट)ने भारत को तीन विकेट पर 144 रन का स्कोर दिया था।

डायना ने श्रीलंकाई टॉप ऑर्डर की चूलें हिलाकर उसे 100 रन भी नहीं बनाने दिए। सिर्फ दीपिका रसंगिका (नॉट आउट 31) और एशानी कौशल्या (10) ही अपने निजी स्कोर को दहाई तक पहुंचा पाईं।